पटना, फरवरी 4 -- यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी शाम छह बजे निर्धारित की गयी है। कुल 933 पदों के लिए इस बार परीक्षा होगी। इसमें बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणियों के लिए आरक्षित 33 रिक्तियां शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को होगी। चयन तीन स्तरीय होगा। इस बार सिविल सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह चार फरवरी को जारी की गयी है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा जैसी विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं के साथ-साथ कई अन्य केंद्रीय सरकारी सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.