एटा, दिसम्बर 21 -- शहर के नारायण नगर शिवपुरी निवासी राधाकृष्ण पुत्र प्रमोद कुमार पचौरी ने यूपीएससी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 76 प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है। उनका चयन ग्रुप 'ए' अधिकारी पद पर हुआ है, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे एटा जिले का नाम रोशन हुआ है। उनके इस चयन पर प्रमोद पचौरी, राजीव पचौरी, राजीव शर्मा, गरिमा पचौरी, मोहन, उपमा शर्मा, शिवांशी उपाध्याय, नारायण भास्कर उपाध्याय एडवोकेट ने हर्ष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...