पूर्णिया, अप्रैल 25 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के बाद भवानीपुर के लाल सुमित कुमार गुप्ता के अपने घर पहुंचने पर नगर पंचायत वासियों ने भव्य स्वागत किया । गुरुवार की संध्या भवानीपुर पहुंचे सुमित कुमार गुप्ता का दुर्गापुर चौक पर रुपौली विधायक शंकर सिंह, एनडीए प्रत्याशी रहे कलाधर मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार भारती, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने का काम किया । डीजे और गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए नगर पंचायत वासियों ने यूपीएससी क्वालीफायर सुमित गुप्ता का स्वागत करते हुए उन्हें खुली थार में नगर भ्रमण कराने का काम किया। इस दौरान अपने लिए अपनों का प्रेम देखकर यूपीएससी क्रेक करने वाले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.