मथुरा, दिसम्बर 5 -- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना गूदड़ी के लालों को उभरने के लिए काम कर रही हैं। मथुरा के दो लालों ने बीएसए कालेज में संचालित हो रही इस योजना के तहत फ्री कोचिंग करके उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज कमीशन प्रयागराज की प्री परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता अर्जित की है। मध्य प्रदेश के रहने वाले सुरेश कुमार गुप्ता के पुत्र स्व. सत्यम् कुमार गुप्ता ने यूपीएससी प्रयागराज की प्री की परीक्षा में सफलता पाई है। उनकी माता मीरा कुमारी ने उसको अपने रिश्तेदार के यहां मथुरा अजय नगर यमुना पार भेज दिया था। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा बीएसए महाविद्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित फ्री कोचिंग में यूपीएससी की तैयारी की। दूसरी तरफ समाज कल्याण विभाग के अनुसूचित जाति के छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाले पिथौरा ग्राम मीरपुर थाना...