नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- UPSC CSE IAS Result 2024: यूपी के सहारनपुर की कोमल पुनिया ने प्रदेश का नाम रौशन कर दिया है। कोमल ने 2023 में भी यूपीएससी की परीक्षा पास की थी और वो आइपीएस बनी थीं। अभी कोमल आईपीएस की ट्रेनिंग ले रही है। इसी बीच उन्होंने 2024 में भी परीक्षा दी और अब आईएएस बन गई है। कोमल पुनिया नकुड़ के नठौडी निवासी रणवीर सिंह की पुत्री हैं। कोमल ने 2023 में यूपीएससी मे 474वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। कोमल ने वर्ष 2021 में इंटर की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद कोमल ने वर्ष 2021 में आईआईटी रुड़की से फिजिक्स विषय से बीटेक किया। तब से ही उसने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। दूसरे प्रयास में इस बार यूपीएससी की परीक्षा में सफ़लता हासिल की थी। यूपीएससी सिविल सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.