अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीएसएसएससी परीक्षा एक फरवरी को शहर के 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिसमें 10392 परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुट गया है। बुधवार को एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में परीक्षा को लेकर कलैक्ट्रेट सभागार में केंद्र सुपरवाइजर्स, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट्स के साथ बैठक हुई। एडीएम सिटी ने बताया कि जिले में 01 फरवरी को यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित कनिष्क सहायक मुख्य परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की गई हैं। जिले में 21 परीक्षा केंद्रों पर 10392 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र में सामान्य घड़ी से लेकर सभी प्रकार के इलैक्ट्रॉन...