लखनऊ, दिसम्बर 18 -- वृंदावन योजना, सेक्टर-छह स्थित ओरनेट होटल में गुरुवार देर शाम 32वें यूपीएए अवार्ड्स का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन और फिल्म निर्माता नितिन मिश्रा द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने ने यूपीएए के संरक्षक नितिन मिश्रा समेत बॉलीवुड के कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कला का सम्मान करने के साथ कला के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। अवॉर्ड सेरेमनी में फ़िल्मी जगत के साथ शिक्षा, सामाजिक सेवा, विधि, साहित्य, कला, रंगमंच, अभिनय, खेल, फिटनेस, फैशन आदि क्षेत्रों में...