प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीयू) ने जनवरी 2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 फरवरी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया आठ जनवरी से शुरू हुई थी और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे पूरी तरह ऑनलाइन और सरल बनाया गया है। प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया को अत्यंत सुलभ बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को फार्म भरने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विकसित पोर्टल इस प्रकार तैयार किया गया है कि न्...