संवाददाता, नवम्बर 8 -- यूपी के सहारनपुर में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता की लाश उनके घर के पीछे बने घेर में चारपाई पर पड़ी मिली। शनिवार की सुबह उनकी बहू रोज की तरह उन्हें चाय देने पहुंची तो चारपाई पर उनका शव देख चीख पड़ी। बहू की चीख और रोना सुनकर भाजपा नेता के परिवारीजन और गांववाले दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मारे गए भाजपा नेता का नाम धर्म सिंह कोरी और उम्र करीब 65 वर्ष थी। सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र के डिडौली गांव में यह घटना हुई है। घटना को लेकर इलाके में लोग हैरान रह गए हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर सबूत इक्ट्ठा कराए हैं। मिली जानकारी के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.