संवाददाता, सितम्बर 9 -- Food poisoning in Kasganj: यूपी के कासगंज में भंडारे का प्रसाद खाने के बाद बड़ी संख्या में लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक 50 से अधिक लोग बीमार पड़ चुके हैं। लोगों को एंबुलेंस से गांव से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर लाया गया है। डॉक्टरों ने कई मरीजों को भर्ती कर लिया है। उनका इलाज किया जा रहा है। उधर, गांव में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौके पर भी पहुंची है। फूड प्वाइजनिंग का ये मामला कासगंज के सिढ़पुरा के कायमपुर गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार यहां आठ सितम्बर को हनुमानजी के मंदिर में हुए भंडारे का प्रसाद खाने के बाद कई लोगों को उल्टियां शुरू हो गईं। देखते ही देखते उन्हें दस्त भी होने लगी। कई लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.