संवाददाता, अगस्त 19 -- यूपी के गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के देवकहिया गांव स्थित एशियन फर्टिलाइजर में सोमवार को अपराह्न करीब 2.15 बजे गैस रिसाव से 14 स्कूली बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को उल्टी और गले में खराश होने पर उन्हें पीएचसी सरदारनगर पहुंचाया गया। वहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। प्रधान की सूचना पर पहुंचे अफसरों ने जांच पूरी होने तक प्लांट को बंद करा दिया। गैस रिसाव के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। प्रबंधन ने गैस रिसाव से ही इनकार किया है। ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि अचानक हुए गैस रिसाव से 14 बच्चों के तबीयत अचानक बिगड़ गई। अफसरों ने बताया कि प्रधान ने जानकारी दी कि फैक्ट्री सुरक्षा अधिकारी को फोन कर प्लांट से गैस रिसाव होने की बात कहते हुए प्लांट को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.