प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जीआरपी ने महाकुम्भ 2025 से अब तक गुम हुए करीब 150 यात्रियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है। रविवार को यूपी के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आए यात्रियों को उनके मोबाइल लौटाए गए। जीआरपी प्रभारी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से यात्रियों के मोबाइल बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बिहार के मो. सद्दाम अंसारी, राजस्थान के मान सिंह, और मध्य प्रदेश जबलपुर के मंगलराम चौधरी प्रयागराज पहुंचकर अपना मोबाइल वापस लेकर गए। सभी ने जीआरपी टीम के प्रयासों की सराहना की। अयोध्या के छात्र आदित्य सिंह ने बताया कि उसका मोबाइल 27 जुलाई को प्रयागराज जंक्शन पर गायब हुआ था। वहीं ग्वालियर के राजकुमार ने कहा कि 18 जून को स्टेशन पर किसी ने उनका फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.