गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर मुख्य संवाददाताÜ। यूपी, उत्तराखंड और बिहार के 105 स्टेशनों पर डिजिटल इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इन स्टेशनों से ट्रेनों का कंट्रोल अब माउस के जरिए होने लगा है। इससे प्वाइंट की सटीकता 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पहले इन स्टेशनों से ट्रेनों का कंट्रोल पैनल के जरिए होता था जिसकी सटीकता कम थी। इंटरलॉकिंग सिस्टम के डिजिटलीकरण पर रेलवे का इस समय पूरा जोर है। पूर्वोत्तर रेलवे में भी इंटरलॉकिंग को डिजिटल करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। फिलहाल गोरखपुर में कैंट, डोमिनगढ़़ और नकहा स्टेशन पर डिजिटल इंटरलॉक हो चुका है। इसके अलावा यूपी में लखनऊ सिटी, गोमतीनगर और सीतापुर समेत 66 स्टेशन डिजिटल हो चुके हैं। जबकि बिहार में छपरा-सीवान जैसे 24 स्टेशन और उत्तराखण्ड में काठगोदाम व लालकुंआ समेत 15 स्टेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.