हाथरस, दिसम्बर 7 -- यूनीफार्म के 1.98 लाख रुपए हड़पने का आरोप -(A) यूनीफार्म के 1.98 लाख रुपए हड़पने का आरोप - अलीगढ़ के एक कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य पर सप्लायर ने लगाया आरोप - कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की रही जांच हाथरस। यूनीफार्म के 1.98 लाख रुपए हड़पने का आरोप अलीगढ़ के एक कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य पर हाथरस के सप्लायर ने लगाया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी पंकज कुमार गौतम पुत्र देवकी नन्दन गौतम स्कूलों में यूनीफार्म सप्लाई का काम करते हैं। कन्या पाठशाला भुजपुरा नगर क्षेत्र अलीगढ़ के प्रधानाचार्य मुकेश वर्मा पुत्र मानसिंह वर्मा निवासी नई दुनिया अर्पाटमेंट सासनी गेट अलीगढ़ पर यूनीफार्म के 1.90 लाख रुपए हड़पने का आरोप है। सा...