कुशीनगर, फरवरी 13 -- कुशीनगर। पुलिस का यूनीक कोड पशु तस्करी व दुर्घनाओं पर लगाम कसने का नया हथियार बनेगा। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर जिले की पुलिस हर थाना क्षेत्र के सभी पिकअप व मैजिक वाहनों पर अपना यूनिक कोड लगवा रही है। फिलहाल थानों में इसका रजिस्टर तैयार किया जा रहा है, जिसमें हर गाड़ी के मालिक का नाम पता, रजिस्ट्रेशन व इंजन नंबर आदि दर्ज किया जा रहा है। यदि तस्करी के इस्तेमाल कहीं ऐसे वाहन बिना नंबर प्लेट के भी पकड़े गए तो यूनिक कोड के आधार पर मालिक का आसानी से पता चल जाएगा। फिर वाहन स्वामी को तस्करी का जिम्मेदार मान कर पुलिस कार्रवाई करेगी। रजिस्टर में दर्ज विवरण को जल्द ही डिजिटाइज भी कर दिया जाएगा ताकि रजिस्टर खोने या फट जाने का कोई असर भविष्य में न पड़े। एसपी केशव कुमार ने जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पशु तस्करी पर लगाम क...