अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़। एएमयू कुलपति प्रो. नइमा खातून ने विश्वविद्यालय खेल समिति के अंतर्गत संचालित खेल क्लबों के अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। ये नियुक्तियां विश्वविद्यालय खेल समिति के सचिव की संस्तुति पर की गई हैं। राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी को जिमनेजियम क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिंदी विभाग की प्रो. इफ्फत असगर को जिमखाना क्लब, गणित विभाग के डॉ. आसिफ खान को फुटबॉल क्लब, एनाटॉमी विभाग के प्रो. फजलुर रहमान को स्वीमिंग क्लब, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. मोहम्मद मसरूर आलम को हॉकी क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। कुलपति ने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों के संचालन और प्रोत्साहन को और सुदृढ़ करना है। सभी क्लबों के अध्यक्ष वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ यह अतिरिक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.