अमरोहा, दिसम्बर 12 -- सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सीएमएस डॉ.अश्वनी कुमार भंडारी ने बताया कि सभी को समान और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना देश की स्वास्थ्य सेवा नीति का मूलभूत लक्ष्य है। सार्वभौमिक स्वास्थ्य संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है और पूरे विश्व की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जिम्मेदार है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2012 में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया था। स्वास्थ्य कवरेज में तेजी लाने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। लोकमान सिंह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और अच्छा जीवन सभी लोग चाहते हैं लेकिन इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आम हैं। वित्तीय संसाधनों की कमी की वजह से स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए सबके पास अतिरिक्त आय नहीं ह...