हल्द्वानी, जनवरी 1 -- कालाढूंगी। यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में सोर हाउस रेड ने ट्रॉफी जीती। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने पहाड़ी संस्कृति पर आधारित नाटक व लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। विद्यालय प्रबंधक मोहन जोशी और प्रधानाचार्य ललित जोशी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...