रांची, फरवरी 21 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल डढ़िया में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। समारोह की शुरुआत विद्यालय के निदेशक वैद्यनाथ कुमार पांडेय द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की गई। वार्षिक खेलकूद में रोप स्किपिंग, साइकिल रेस, बैडमिंटन, चेस, कैरम, निडल रेस, 800, 400, 200 और 100 मीटर रिले दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और अन्य उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। निदेशक वैद्यनाथ पांडेय ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता की 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्रज्ज्वल शाहदेव प्रथम, विक्की प्रजापति द्वितीय और विवेक कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में चांदनी उरांव प्रथम, पुष्पा उरांव द्वितीय और आराध्या मुंडा...