रांची, जनवरी 8 -- रांची, संवाददाता। यूनियन बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन झारखंड का द्वितीय त्रैवार्षिक सम्मेलन शनिवार को मेन रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एन. शंकर करेंगे। मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पटना अंचल के अंचल प्रमुख गामी गुना नंद विशिष्ट अतिथि होंगे। रांची के क्षेत्रीय प्रमुख आलोक कुमार व धनबाद की क्षेत्रीय प्रमुख दीपमाला लकड़ा की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन में बैंकों में बढ़ते एनपीए, वसूली की नीतियां, निजीकरण, कॉर्पोरेट यूनियनों के विस्तार, चार श्रम कानूनों व नियुक्तियों पर रोक जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही, आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...