भागलपुर, फरवरी 20 -- ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन सोनपुर के अंतर्गत नवगछिया शाखा के पदाधिकारियों की ब्रांच काउंसिल मीटिंग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्रांच के कार्यकारी अध्यक्ष सचित कुमार सुमन द्वारा की गई और संचालन ब्रांच सचिव शशिकांत कुमार ने किया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पदोन्नति में विलंब, रिक्त पदों की बहाली, रनिंग एवं सेफ्टी स्टाफ की परेशानियां, आवास एवं चिकित्सा सुविधा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए संगठन सदैव संघर्षरत रहेगा। चार लेबर कोड, एनपीएस, यूपीएस तथा रेलवे के निजीकरण जैसे मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की गई। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में संदीप पासवान, झुन्नू कुमार...