चाईबासा, जून 9 -- गुवा। गुवा में 1980 गुवा गोली कांड में 11 आदिवासी शहीद हो गए थे। उसके बाद गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक की देवरी की जिम्मेदारी रघुनाथ लागुरी निभा रहे थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। लोगों ने उन्हें गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना झारखंड मजदूर यूनियन के सदस्य हेमराज सोनार को मिलने पर तुरंत ही अपने यूनियन के सदस्यों के साथ गुवा सेल अस्पताल पहुंच बीमार पड़े देवरी का हाल-चाल जान बेहतर इलाज के लिए जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन से संपर्क कर चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.