बोकारो, दिसम्बर 11 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। बोकारो स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों ने बुधवार संध्या में जनता मजदूर सभा कार्यालय पहुंचकर महासचिव साधु शरण गोप को गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया। कहा ये कट्टर नेता हैं। मजदूर हित में कोई समझौता नहीं करते हैं। हमलोग इनके यूनियन के मेंबर नहीं हैं। फिर भी इनके प्रयास से प्लांट में अब निडर होकर काम पर हैं। ठेका मजदूरों ने कहा इस दौरान सभी ने देखा साधु शरण गोप की ताकत का श्रोत बीएसएल से कोई काम नहीं लेना है। वहीं वे व्यापार नहीं करते। सिर्फ मजदूर हित, विस्थापित हित दिन भर की इनकी दिनचर्या है। मजदूरों ने कहा वे सरप्राइज सम्मान नहीं करते तो वे स्वीकार बिल्कुल नहीं करते। मौके पर साधु शरण गोप ने कहा जिनके हाथ तंगी से बंधे हो उनका इतना खर्चीला सम्मान विधायक का प्रमाण पत्र के समान है। सम्मानित करने वालों म...