रांची, जून 27 -- रांची। यूनियन क्लब में शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया (शोकफ) की ओर से कराटेकारों के लिए बेल्ट ग्रेडेशन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बेल्ट ग्रेडेशन शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हंसी मानस सिन्हा द्वारा किया गया। मानस सिन्हा द्वारा जीवन में कराटे के महत्व के बारे में बताया गया। इस ग्रेडेशन में अच्छे प्रदर्शन करनेवालों को यूनियन क्लब के पदाधिकारियों भास्कर गुप्ता, राम चटर्जी, सुष्मित बोस व तरुण कुंडू द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। ग्रेडेशन में कराटे प्रशिक्षक सेंसाई नंद किशोर महतो ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...