धनबाद, जून 18 -- धनबाद, संवाददाता। यूनियन क्लब का चुनाव 29 जून को होगा। यूनियन क्लब की कार्यकारिणी छोड़कर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। यूनियन क्लब में सिर्फ कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। शेष सभी पदों पर प्रत्याशी 2025-26 के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंगलवार को वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होना था। इस बीच कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म जमा करने के बाद चुनाव नहीं लड़ने की बात कर नाम वापस ले लिया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार गुटगुटिया, सचिव विजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सरोज कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा चुने गए। बता दें कि लगातार दूसरी बार आपसी सहमति से ये लोग निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। अमित कुमार अग्रवा...