चाईबासा, अक्टूबर 9 -- गुवा, संवाददाता। झारखंड मजदूर यूनियन ने मंगलवार देर शाम को गुवा बाजार स्थित अपने यूनियन कार्यालय में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार ने किया। बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों एवं सभी उपस्थित सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। स्थानीय युवाओं की बहाली हो : सेल में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे स्थानीय सेलकर्मियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। अतः यूनियन ने मांग की कि शीघ्र बहाली प्रक्रिया प्रारंभ कर स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाए। चिकित्सा व्यवस्था में सुधार: सेल द्वारा संचालित अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था अत्यंत निम्न स्तर पर पहुंच गई है, जिससे छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.