लखनऊ, सितम्बर 26 -- ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ में बने इंप्लाइज यूनियन कार्यालय में कर्मचारियों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा होगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन संघ की लखनऊ शाखा के अध्यक्ष किशन चंद्र और महामंत्री सरफराज के साथ शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों संग हुई बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने समस्याओं पर चर्चा की। यूनियन कार्यालय की बदहाली को दूर करने का अनुरोध किया। इस पर दोनों कर्मचारी नेताओं ने परिसर में स्थित यूनियन कार्यालय का‌ जायजा लिया गया। कहा कि कार्यालय में नए सिरे से सुधार कार्य करवाए जाएंगे। बैठने की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। पेयजल और शौचालय की सुविधा भी होगी। एसी भी लगवाया जाएगा। कहाकि अफसरों के साथ सामंजस्य बनाकर कर्मच...