शाहजहांपुर, नवम्बर 28 -- निगोही। इलाके के एक गांव में दो युवकों द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला पुलिस में दर्ज न होने के विरोध में यूनियन कार्यकर्ताओं का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को ब्लॉक परिसर में अनशन शुरू करने वाले कार्यकर्ताओं ने आज डीएम के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। पत्र में पुलिस द्वारा छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने, आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने तथा किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। कार्यकर्ता लगातार प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...