मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर। लोको पायलट के तबादले के विरोध में जारी अनिश्चितकालीन धरना में दो यूनियनों के विचारों में मतांतर को लेकर गुरुवार को हंगामा हुआ। एक यूनियन धरना छोड़कर जाने लगा। धरना में बैठे कुछ सदस्यों ने हस्तक्षेप कर धरना छोड़कर जा रहे लोगों को पुनः शामिल किया। एकता व एकजुटता का नारा भी लगाया। फिर धरना सुचारू रूप से संचालित हुआ। करीब पांच से दस मिनट के लिए क्रू लॉबी के बाहर अफरातफरी का माहौल बन गया। 78 लोको पायलट के मुजफ्फरपुर से बरौनी और मानसी ट्रांसफर के विरोध में बीते शुक्रवार से मुजफ्फरपुर जंक्शन के क्रू लॉबी के बाहर अनिश्चितकालीन क्रमवार धरना जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...