धनबाद, मार्च 26 -- धनबाद, विशेष संवाददाता ऑन रोल कोयला कर्मियों के लिए ऑफिस यूनिफॉर्म तय करने के लिए कोल इंडिया ने मंगलवार को कमेटी गठित की है। कमेटी की अनुशंसा के आधार पर ही यूनिफॉर्म तय किया जाएगा। संभावना है कि नए वित्त वर्ष (2025-26) में कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों के कर्मियों के यूनिफॉर्म पर निर्णय हो जाएगा। कमेटी में प्रबंधन की ओर से एमसीएल के डायरेक्टर, एचआर केशव राव, डब्ल्यूसीएल के डायरेक्टर, एचआर हेमंत शरद पांडेय, जीएम कोल इंडिया ई कार्तिकेयन, एसके मैमुद अली, रोंटी बसु एवं जीएम एचआर गौतम बनर्जी हैं। यूनियनों से सुजीत सिंह एवं रंजन बेहरा बीएमएस, विनय सिंह एचएमएस, अजय कुमार एटक तथा मंतोष ताये सीटू शामिल किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.