देवघर, नवम्बर 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित सरदार एटदरेटऑफ 150 यूनिटी मार्च का समापन केवड़िया (गुजरात) स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में हुआ। राष्ट्रीय एकता और युवा जागृति को समर्पित सात दिवसीय इस यात्रा में देवघर जिला भाजयुमो से जुड़े दो युवा प्रतिनिधियों में सत्यम कुमार भैया (भाजयुमो नगर महामंत्री, मधुपुर) और सुमन यादव (सारवां भाजयुमो सदस्य) ने शामिल होकर जिले का गौरव बढ़ाया। यह राष्ट्रीय पदयात्रा दिल्ली से आरंभ होकर अलवर, कोटा, उदयपुर और नाडियाड होते हुए केवड़िया पहुंची। नाडियाड से प्रतिभागियों ने पैदल मार्च करते हुए स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी तक पहुंचकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस पूरे आयोजन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और जिलाध्यक्ष आशीष दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा...