गिरडीह, नवम्बर 18 -- बेंगाबाद । बेंगाबाद में मंगलवार को भाजपा प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता की। अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार और बेंगाबाद प्रखंड सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम एवं पूर्व प्रमुख रामप्रसाद यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर 20 नवंबर को भाजपा द्वारा आयोजित की जाने वाली गांडेय विधान सभा स्तरीय यूनिटी मार्च की तैयारी पर चर्चा की गई। खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित यूनिटी मार्च के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। मौके पर कैबिनेट मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें। इसके अलावा बीजेपी के विभिन्न मंच मोर्चा के लोग श...