बांका, जनवरी 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रजौन प्रखंड के ऐतिहासिक चिलकौर खेल मैदान में चल रहे यूनिटी कप के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंदार फाइटर ने रोमांचक तरीके से असौता को चार विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने आई असौता की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मंदार फाइटर को 112 रनों का लक्ष्य दिया। मुकाबला की पहली पारी में असौता ने साधारण शुरुआत करते हुए पावर प्ले के दौरान तीन विकेट के नुकसान 28 रन ही बना सकी। वहीं टीम के कुछ पूछल्ले बल्लेबाजों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पहली पारी में मंदार फाइटर की तरफ से मोनू सिंह ने तीन विकेट, कैफ और सरफराज ने दो विकेट और मुजम्मिल और सनी को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंदार फाइटर की टीम की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। वही पावर प्ले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.