प्रयागराज, सितम्बर 27 -- राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज में शनिवार को इंस्टीट्यूशनल एथिकल कमेटी (आईईसी) का गठन किया। अध्यक्षता मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. खुरशीद परवीन ने की। 13 सदस्यीय कमेटी में डॉ. दीपक कुमार गोंड, डॉ. शाहिद अख्तर सिद्दीकी, डॉ. आसिया खानम, मोहम्मद जिया उल हक, शम्सुज़ुहा, डॉक्टर कमर उल हसन लारी, प्रो. इरफान अहमद, डॉ. बिलाल अहमद, डॉ. मोहम्मद खालिद, डॉ. गुलनाज फातिमा शामिल हैं। कमेटी कॉलेज में कार्यों की नैतिकता, वैज्ञानिक मानकों और मरीजों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सहयेाग करेगी। संचालन डॉ. सना अख्तर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.