मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन ने बुधवार को यूनानी दिवस मनाया। इस दौरान मशहूर हकीम अजमल खां को याद किया व शहर के बुजुर्ग हकीम अतीक को सम्मानित किया गया। शहर के शौकत बाग स्थित संगठन के सदस्य सफदर नियाजी के आवास पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता की मंसूर रेहमान ने की व संचालन मिर्जा अरशद बेग ने किया। इस मौके पर डॉ. शहाबुद्दीन, मंसूर रेहमान, मुफ्ती मोहम्मद आज़म, फिरोज़ खां, डॉ. राहत जमा खां, फिरोज़ उद्दीन, इंजीनियर काजी शहाब व हकीम रेहान अतीक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...