रामपुर, जनवरी 5 -- बिलासपुर। संवाददाता यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन और प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से उनके हाईवे स्थित कैंप कार्यालय जाकर मुलाकात की और अपने ज्ञापन सौंपे। इसमें शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पुनः सम्पन्न कराने की मांग की गई। शिक्षक नेताओं ने राज्यमंत्री को बताया कि बीएसए कार्यालय द्वारा बीती 1 जनवरी 2026 को किए गए 117 शिक्षकों के समायोजन में नियमों की अनदेखी और मनमानी की गई है। समायोजन को काउंसलिंग प्रक्रिया और रिक्त विद्यालयों की सूची जारी किए बिना किया गया। साथ ही दिव्यांग व महिला शिक्षकों को वरीयता या प्राथमिकता नहीं दी गई। इसे निरस्त कर पारदर्शी तरीके से समायोजन कराना चाहिए। यूटा के जिला महामंत्री रामचंद्र गौतम ने चेतावनी दी कि यदि समायोजन निरस्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.