सिमडेगा, फरवरी 3 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। पिरामल फाउंडेशन द्वारा यूनाइटेड किंगडम से आए शिक्षा विशेषज्ञ पॉल लचर का एक दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भ्रमण के दौरान प्रखंड के शिवनाथपुर विद्यालय ले जाया गया, जहाँ उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। विद्यालय के बाल संसद के विद्यार्थियों ने पुस्तकालय, किचन गार्डन, कक्षा संचालन सहित विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक केदार नाथ द्वारा पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय में किए जा रहे शैक्षणिक नवाचारों एवं प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यालय, समुदाय,पंचायत एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय की सराहना करते हुए इसे एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन की टीम उपस्थित थे।

हिंदी हिन्...