बागपत, जनवरी 7 -- खेकड़ा। काठा गांव के एन.एस. पब्लिक स्कूल के ग्राउंड पर आयोजित विष्वकर्मा गोल्ड कप सीज़न-6 में बुधवार को यूथ-11 टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को 6 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यूपी पुलिस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 190 रन बनाए। टीम के मुख्य बल्लेबाज़ अन्नू चपराना ने 41 रन, मंजीत सिंह ने 33 रन और अर्जुन मलिक ने नाबाद 36 रन बनाए। यूथ-11 के गेंदबाज़ विवेक यादव ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य शर्मा को 2 विकेट मिले। जवाब में यूथ-11 ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 191 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में मेहुल चौधरी 85 रन और गौरव चौधरी 50 रन का अहम योगदान रहा। मेहुल चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान अनुज पंवार, रिंकू, लक्की पंचाल, वंश पंचाल, तरुण पंचाल, सचिन चौधरी आदि मौजूद रह...