पूर्णिया, दिसम्बर 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की शाहाबाद यूनिट द्वारा आयोजित 3 दिवसीय फैमिली कैंप में भाग लेने के बाद पूर्णिया यूनिट की 10 सदस्यीय टीम वापस लौटी। इसके उपरांत फैमिली कैंप के बारे में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के राज्य सचिव सिद्धार्थ प्रताप ने बताया कि बिहार राज्य के शाहाबाद, पूर्णिया, कटिहार, भोजपुर और पटना यूनिट के साथ ही कर्नाटक से आए कुल 45 सदस्यों ने इस कैंप में भाग लिया। एसोसिएशन द्वारा इसके पूर्व भी राजगीर और मंदार के पर्वत में कई कैंप आयोजित किए गए हैं। जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया था। सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शाखा द्वारा अगले वर्ष राजगीर, मंदार पर्वत और कैमूर में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे। वाल्मीकि...