पूर्णिया, दिसम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का एक शिष्टमंडल खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह से भेंट कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान बिहार में नए युथ हॉस्टल्स के निर्माण पर चर्चा हुई और मंत्री को एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि केंद्र सरकार के स्कीम के तहत राज्य के विभिन्न जगहों में युथ होस्टल का निर्माण किया जाता है। इनमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार की भागीदारी होती है। उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि वर्तमान में बिहार में केवल एक युथ हॉस्टल पटना में है। सदस्यों ने मंत्री से अनुरोध किया कि राज्य के पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, राजगीर, बोधगया, मुजफ्फरपुर आदि जगहों में युथ हॉस्टल निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांग की जाय ताकि विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और बेरोजगारों को सस्ती...