गिरडीह, मार्च 11 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड मुख्यालय में जेएसएलपीस के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवाई) के तहत सोमवार को एक दिवसीय यूथ मोबाइलजेशन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गांडेय प्रखंड के उप प्रमुख किशोर मुर्मू और वशिष्ठ अतिथि के रुप में डोकीडीह पंचायत के मुखिया अकबर अंसारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में अकबर अंसारी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल में उतारने में जेएसएलपीएस सहयोग कर रही है। उप प्रमुख किशोर मुर्मू ने कहा कि क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर हुनरमंद होकर स्वरोजगार स...