लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- सीजीएनपीजी कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में महाविद्यालय में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को रोचक एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से इसे मिनी यूथ पार्लियामेंट के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को पक्ष एवं विपक्ष में विभाजित किया गया। सदन के स्पीकर की भूमिका महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. गौरव अवस्थी ने निभाई। उन्होंने पक्ष-विपक्ष के प्रतिभागियों को सदन की गरिमा बनाए रखते हुए अपने तर्क प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...