चाईबासा, फरवरी 9 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में आज 10 फरवरी (मंगलवार) को यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 75,000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15,000 नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक श्री चंद्रभूषण कुमार उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...