धनबाद, फरवरी 4 -- झरिया। झरिया व आस-पास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे वायु प्रदूषण के खिलाफ समाजिक संस्था यूथ कॉसेप्ट का हस्ताक्षर अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। संस्था के लोगों ने फुलारीबाग, चार नंबर, लिलोरी पत्थरा आदि क्षेत्रों अभियान चलाया। संस्था के अखलाक अहमद ने कहा कि झरिया का सबसे बड़ा मुद्दा वायु प्रदूषण है। उसका समाधान कैसे होगा। इस पर हम सभी गंभीरता से विचार करना होगा अन्यथा हमारी आने वाली पीढ़ी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हस्ताक्षर अभियान में संस्था के अंसार अली खान, बबलू, नदीम, शशिकांत, मो. सज्जाद, मो. अदनान, संतोष कुमार, शुभम शर्मा, रफीक, अमजद खान, साहिल खान, बिट्टू कुमार, असफाक अहमद, मो. गुलाम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.