भागलपुर, फरवरी 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को एकतरफा रहा। यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूसीसी (यूनाइटेड क्रिकेट क्लब) को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में टॉस जीतकर यूसीसी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। यूसीसी की ओर से मयंक कृष्णन चौधरी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, आर्यन कुमार सिंह ने 48, जबकि अभिषेक कुमार और अर्नव अरव ने 28-28 रनों का योगदान दिया। यूथ कॉर्नर की ओर से गेंदबाजी में अनिल कुमार ने दो विकेट चटकाए, जबकि संजय, परशुराम कुमार, अंकुश गुप्ता और सचिन रॉय को एक-एक सफलता मिल...