गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी इन दिनों अपने संगठन सृजन के कार्यक्रम में लगी हुई है। उसी के मद्देनजर रखते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी विशाल सिंह ने अपनी कमेटी का विस्तार किया है। इस विस्तार में उन्होंने गोरखपुर के अंकित पाण्डेय टाइगर को प्रदेश सचिव पूर्वी की जिम्मेदारी सौंपी है। छात्र राजनीति की उपज अंकित वर्तमान में युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर अंकित ने शीर्ष नेतृत्व का आभार ज्ञापित किया। कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आगामी पंचायती चुनावों में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी उम्मीदवार जीत कर आए, यह प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.