बागेश्वर, जनवरी 2 -- अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति के पास एक घंटे का उपवास रखा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर वीआईपी आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। कहा कि जब तक बेटी को न्याय नहीं मिलेगा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। युकां जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित गांधी मूर्ति के समीप एकत्रित हुए। यहां अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक घंटे का उपवास रखा। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्या में जिन मुख्य वीआईपी लोगों के नाम आ रहे हैं, सरकार उनको बचाने का काम कर रही है। सरकार द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनको फांसी की सजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.