बेगुसराय, जनवरी 25 -- बीहट, निज संवाददाता। भारतीय युवा कांग्रेस के राष् ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी पुनीत सिंह पारिया का यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तेघड़ा कांग्रेस भवन में शुक्रवार को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा सृजन नवारंभ अभियान के तहत बिहार प्रभारी का तेघड़ा आगमन हुआ। श्रीपारिया ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिनों के प्रशिक्षण शिविर के जरिये यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता का विकास किया जायेगा। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि यूथ कांग्रेस का सदस्यता अभियान शु रू कर जिले में यूथ कांग्रेस के संगठन को मजबूत किया जायेगा। मौके पर तेघड़ा विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष इंजीनियर गौरव कुमार, बिहार महिला सेल क...