हरिद्वार, जनवरी 29 -- उत्तराखंड की कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग भी की गई। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी एवं मनोज सैनी के संयोजन में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उत्तराखंड में बीते कुछ समय से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। इस सरकार में सरकारी संपत्तियों पर कब्जे के लिए खुलेआम गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। दिनदहाड़े चोरी, डकैती और हत्या जैसी वारदात हो रही है, जिससे आमजन भय के साए में जीने को मजबूर है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। नशे का अवैध कारोबार भी अपराध की जड...