भागलपुर, फरवरी 24 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने प्रेस बयान जारी कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी घोर निंदनीय है और यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। पप्पू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज से डरी हुई है, इसलिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस लगातार सरकार की नीतियों और कथित तौर पर अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील को लेकर सच्चाई देश के सामने रख रही है, जिससे सरकार असहज हो गई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना हर नागरिक और राजनीतिक दल का अधिकार है, लेकिन वर्तमान सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। करण ने आरोप लगा...